देवास। संवाददाता | The India Speaks
देवास जिले में पुलिस ने “ऑपरेशन हवालात” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना उदयनगर पुलिस ने 08 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार आरोपी
जगदीश पिता गोपाल (उम्र 34 वर्ष), निवासी पोलाखाल
गोविंद पिता कालु (उम्र 35 वर्ष), निवासी अंजनखुट
ये दोनों आरोपी वर्ष 2017 में दर्ज अपराध क्रमांक 196/2017 एवं 328/2017 धारा 294, 323, 324, 506 भादवि के मामलों में फरार चल रहे थे।
📞 7772828778 | 7723024600
“ऑपरेशन हवालात” की पृष्ठभूमि
जिला पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा 01 नवंबर 2024 से पूरे जिले में “ऑपरेशन हवालात” की शुरुआत की गई थी। इसके तहत लंबे समय से फरार इनामी व स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
पुलिस की योजना और कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री हरनारायण बाथम के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली सुश्री सृष्टि भार्गव के निर्देशन और थाना प्रभारी उदयनगर श्रीमती अनिता सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। यह टीम मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयासरत थी।
26 अगस्त 2025 को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि फरार वारंटी आरोपी देवास जिले में देखे गए हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
उल्लेखनीय उपलब्धि
“देवास पुलिस द्वारा 01 नवम्बर 2024 से आज तक “ऑपरेशन हवालात” के तहत कुल 556 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर कुल ₹1,26,500 का इनाम उद्घोषित था।”












