📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

व्यापारियों और नागरिकों ने किया चक्का जाम, पंचायत और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

गोगावां। विशाल भमोरिया | The India Speaks

गोगावां नगर में पिछले बीस दिनों से सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। रविवार को शहरवासियों और व्यापारियों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। जगह-जगह कचरे के ढेर और नालियों का पानी सड़कों पर बहने के कारण लोगों ने चक्का जाम कर पंचायत और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

पांच महीने से नहीं मिला वेतन, सफाई कर्मियों ने जताई नाराजगी

सफाई कर्मियों ने बताया कि उन्हें पिछले पांच महीनों से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक बकाया वेतन नहीं दिया जाएगा, वे सफाई कार्य फिर से शुरू नहीं करेंगे। उनका आरोप है कि संबंधित विभागों की लापरवाही के कारण हालात इतने खराब हुए हैं।

प्रशासन मौके पर पहुंचा, एडिशनल सीईओ ने दिया समाधान का आश्वासन

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जिला पंचायत के एडिशनल सीईओ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। उन्होंने सफाई कर्मियों को भी बुलाया और दो दिनों में बकाया वेतन जारी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत में सचिव नहीं होने के कारण वेतन प्रक्रिया रुकी हुई थी, जिसे जल्द ही नियुक्त कर समाधान किया जाएगा।

हर महीने लाखों की वसूली फिर भी सफाई पर खर्च नहीं

स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि पंचायत द्वारा हाट बाजार से हर महीने लाखों रुपए की वसूली की जाती है, यहां तक कि सब्जी विक्रेताओं तक से रोजाना शुल्क लिया जाता है। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था में घोर अनियमितता बरती जा रही है।

दीपावली और ईद पर भी गंदगी, क्या फिर दोहराएगी पंचायत वही लापरवाही?

गौरतलब है कि पिछले वर्ष दीपावली और ईद जैसे त्योहारों के समय भी एक महीने तक सफाई व्यवस्था ठप रही थी, तब भी वजह वही—सफाई कर्मियों को समय पर वेतन न मिलना—थी। इस बार भी हालात फिर उसी दिशा में बढ़ते दिखे। हालांकि इस बार आश्वासन मिला है कि सोमवार से सफाई कार्य दोबारा शुरू होगा।

शहरवासियों की अब उम्मीद है कि पंचायत और प्रशासन अपने वादे पर कायम रहेंगे, अन्यथा स्थिति फिर से बिगड़ सकती है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।