📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक भक्ति की बयार, मंदिरों व आश्रमों में पूजन, भजन और भंडारे का आयोजन

खरगोन/ बड़वाह/द इंडिया स्पीक्स / सोनू नायक

गुरु-शिष्य परंपरा की पवित्रता और आस्था का पर्व गुरुपूर्णिमा इस वर्ष भी नगर और आसपास के अंचलों में आस्था, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर नजर आया। कहीं भक्त गुरु दीक्षा लेने की अभिलाषा लिए पहुंचे, तो कहीं गुरु मंत्र लेकर नए अध्यात्मिक जीवन की शुरुआत की गई।

सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ विभिन्न आश्रमों, मठों और मंदिरों में देखने को मिली, जहां शिष्यगण फूल-मालाओं के साथ अपने गुरुओं की चरण वंदना करते नजर आए।

पूजन, भजन और प्रसादी से गूंजा वातावरण

बुधवार की शाम को कई आश्रमों में संगीतमय भजन संध्या का आयोजन हुआ, जो देर रात तक श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करता रहा। गुरुवार को आश्रमों को फूलों से सजाया गया और सुबह से ही श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कई स्थानों पर भंडारे और प्रसादी का भी आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया।

इन प्रमुख स्थलों पर रहा भक्तों का तांता

गुरुपूर्णिमा पर्व शहर के निम्नलिखित प्रमुख स्थानों पर पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया:

सत्ती घाटा राधा कृष्ण मंदिर

शीतला माता मार्ग स्थित गोपाल मंदिर

सुन्दरधाम डेहरिया आश्रम (नर्मदा उत्तर तट)

राजराजेश्वर जगतगुरु माऊली सरकार आश्रम

दादा दरबार

कल्याणी माई आश्रम

अच्युतानंद आश्रम

हरिओम आश्रम

आम वाले बाबा हनुमान मंदिर

मोदहरी आश्रम

डोलारी आश्रम

कोटेश्वर महादेव आश्रम

चारुकेश्वर आश्रम

टाटंबरी सरकार आश्रम

इन सभी स्थानों पर भक्तों ने गुरुओं की पूजा कर, चरण वंदना की और प्रसादी ग्रहण की। श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण इस आयोजन ने बड़वाह क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।