📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति में हुआ आयोजन, 32 रक्तदाताओं ने किया स्वेच्छा से रक्तदान

करही/खरगोन। प्रभु रंसोरे | The India Speaks

ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा 23 अगस्त 2025 को करही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन ब्रह्माकुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्य स्मृति को समर्पित था।

इस अवसर पर मेगा रक्तदान शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि डॉ. साउ जोशी, डॉ. आकाश पाटीदार, नगर व्यापारी संघ करही के अध्यक्ष गोविंद पाटीदार, समाजसेवी राजेश डोसी, महेंद्र सोनी, लोकेंद्र छाजेड़ और ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र की संचालिका बी.के. सारिका दीदी द्वारा किया गया।

रक्तदान: सेवा और स्वास्थ्य का प्रतीक

बी.के. सारिका दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा,


“रक्तदान न केवल हमारे शरीर के लिए लाभकारी है, बल्कि यह सेवा और परोपकार की सर्वोच्च भावना को दर्शाता है। हमें समाज, देश और विश्व के लिए श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए।”

32 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, सेवाकेंद्र को सम्मान

इस शिविर में कुल 32 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इसे “मेगा रक्तदान शिविर” के रूप में दर्ज किया गया, जिसके उपलक्ष्य में बी.के. सारिका दीदी को शील्ड और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सभी रक्तदाताओं और आमंत्रित अतिथियों को ईश्वरीय उपहार और प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।

इस सफल आयोजन के पीछे ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र करही और नगर के अनेक सेवाभावी भाई-बहनों का अथक सहयोग रहा। समाजसेवा और मानवता की प्रेरणादायक मिसाल के रूप में यह शिविर एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।