जबलपुर/नर्मदापुरम/खंडवा। संवाददाता | The India Speaks
मध्यप्रदेश में लगातार बारिश का असर अब नर्मदा नदी और उससे जुड़े डेमों पर दिखाई देने लगा है। पूर्वी और मध्य मध्यप्रदेश में भारी से अति भारी वर्षा के चलते नर्मदा नदी पर बने बड़े जलाशयों के गेट खोले गए हैं। इससे नर्मदा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।
खुले डेम गेटों की स्थिति
बरगी डेम (जबलपुर) – 21 में से 9 गेट खुले
तवा डेम (नर्मदापुरम) – 13 में से 1 गेट खुला
इंदिरा सागर डेम (खंडवा) – 20 में से 12 गेट खुले
ओंकारेश्वर डेम (खंडवा) – 23 में से 9 गेट खुले
अगले दिनों में भी सक्रिय रहेगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इससे नर्मदा जी के घाटों सहित सहायक नदियों और नालों में जलस्तर और बढ़ने की आशंका है।
प्रशासन और विशेषज्ञों की अपील
“नदी व नालों के किनारे बसे गांवों के रहवासी सतर्क और सजग रहें। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में अनावश्यक रूप से घाटों की ओर न जाएं।”
— डॉ. सौरव गुप्ता












