150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मिली सफलता, 2 लाख की चैन और बाइक जब्त
सेगाँव/खरगौन | The India Speaks
जिले के सेगाँव क्षेत्र में एक वृद्ध महिला से चैन झपटने के मामले में खरगोन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 ग्राम वजनी सोने की चैन, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये है, और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।
घटना का विवरण
दिनांक 12 अगस्त 2025 को सेगाँव क्षेत्र में एक वृद्ध महिला के गले से 20 ग्राम सोने की चैन झपट ली गई थी। इस पर सेगाँव चौकी में अपराध क्रमांक 210/25 धारा 304 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई, जिसने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र के 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अजय राठौड़, सत्यम सिंधे और मोईन मुंडा को धामनोद से गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों के पास से 2 लाख रुपये मूल्य की सोने की चैन और करीब 80,000 रुपये की मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
📞 7772828778 | 7723024600
आरोपी हैं आदतन अपराधी, पुलिस टीम का विशेष योगदान
इस सफल कार्रवाई में एसडीओपी श्री रोहित लखारे, थाना प्रभारी ऊन निरीक्षक अमर सिंह बिलवाल, चौकी प्रभारी सेगाँव उनि गजेन्द्र सिंह चौहान, उनि लक्ष्मण राठौर, प्रमोद वर्मा, प्र.आर.139 अनिल खेड़कर, प्रधान आर.706 कमल यादव, आर.323 दीक्षा यादव, आर 98 सुरेश डावर, आर 213 कृष्णा मंडलोई, आर 373 नानसिंह सेनानी, आर 79 लोकेश और आर 306 विनोद की विशेष भूमिका रही।












