📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गई 3 भैंसें और पिकअप वाहन जप्त

करही/खरगोन। प्रभु रंसोरे | The India Speaks Desk

खरगोन जिले की करही पुलिस ने किसान के बाड़े से भैंस चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 2 भैंस और 1 पाड़ा, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये है, को जप्त किया। साथ ही आरोपियों द्वारा प्रयुक्त पिकअप वाहन, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है, भी जब्त किया गया।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई

इंदौर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अनुराग और निमाड़ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर खरगोन पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा ने जिले में हो रही चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में करही थाना पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली।

घटना का विवरण

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

23 सितंबर को ग्राम बरलाय के एक किसान ने करही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बाड़े से 2 भैंस और 1 पाड़ा अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। रिपोर्ट के आधार पर करही थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 284/25 दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पुलिस की कार्यवाही और गिरफ्तारी

थाना प्रभारी राजेन्द्र इंगले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कोगावा में नाकाबंदी कर पिकअप वाहन (MP12GA1928) को पकड़ा। वाहन से 2 भैंस और 1 पाड़ा बरामद किए गए। वाहन में सवार तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिनमें से दो आरोपी सुनील और गुड्डू (दोनों निवासी टेमीकला, जिला खंडवा) तथा तीसरा आरोपी ध्यान सिंह (निवासी चिड़ियापानी, जिला बुरहानपुर) निकले। आरोपियों ने चोरी की घटना कबूल कर ली।

पुलिस ने बताया कि सुनील और गुड्डू के खिलाफ पहले भी आपराधिक रिकार्ड पाया गया है। फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

इस कार्रवाई में एसडीओपी बड़वाह अर्चना रावत और थाना प्रभारी करही राजेन्द्र इंगले के साथ प्रआर रकम सिंह, प्रआर रविन्द्र पटेल, आर भगवान, आर मुकेश, सायबर सेल खरगोन से सचिन चौधरी व अभिलाष डोंगरे सहित ग्राम सरपंच जितेंद्र ससतिया, विवेक गोस्वामी और चौकीदार सावन का विशेष योगदान रहा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।