📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बड़वाह | द इंडिया स्पीक्स | 01 जुलाई 2025

सांदीपनी विद्यालय में वरिष्ठ शिक्षक श्री के. एल. भावरे के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों और विभागीय अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके 42 वर्षों के समर्पित शैक्षणिक जीवन को स्मरण किया।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित इंदौर संभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती अनिता चौहान ने कहा कि “शिक्षक का विदाई समारोह केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक पीढ़ी को दिशा देने वाले जीवन के अध्याय का सम्मान होता है।” उन्होंने श्री भावरे के सेवा भाव और अनुशासन की सराहना की।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री रेवाराम वर्मा ने श्री भावरे के साथ बिताए सुनहरे पलों को साझा करते हुए उन्हें प्रेरणादायक व्यक्तित्व बताया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती हंसा कानूड़े ने उन्हें एक अनुशासित एवं ईमानदार शिक्षक के रूप में सदैव याद रखने की बात कही।

समारोह में वक्ताओं के रूप में यतिंद्र जोशी, निर्मल चौधरी, विशाल सिंह चौहान, सतविंदर सिंह भाटिया, भारती सोनी, वीरेंद्र दसौंधी और शीतल सोहनी ने भी श्री भावरे के साथ बिताए पलों को साझा किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी श्री डी.एस. चौहान ने किया, जिन्होंने भी श्री भावरे की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

इस अवसर पर पूर्व में स्थानांतरित शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी आमंत्रित किया गया और उनका सम्मान किया गया।

अपने उद्बोधन में श्री के. एल. भावरे ने शिक्षा विभाग में बिताए अपने 42 वर्षों के अनुभव साझा करते हुए सभी शिक्षकों से अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार रहने की अपील की।

कार्यक्रम में वंदना मोदी, पुष्पा बिल्लौरे, नीति देशवाली, तबस्सुम खान, रेखा राठौर, राजेंद्र चौहान और भागवत पवार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।