📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

11 फरवरी से 5 मार्च तक चलेगा घर-घर सर्वे, संभावित रोगियों की होगी जांच

करही। प्रभु रंसोरे | The India Speaks

कुष्ठ रोग की समय पर पहचान और उपचार को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आगामी कुष्ठ रोगी खोज अभियान को लेकर सेक्टर करही एवं पाडलिया की आशा कार्यकर्ताओं और वॉलिंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण 2 फरवरी 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करही में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. साउ जोशी एवं डॉ. आकाश पाटीदार की उपस्थिति रही। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं को कुष्ठ रोग के लक्षण, पहचान और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

बीईई के.एन. शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम स्तर पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नारे लेखन और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आमजन को कुष्ठ रोग के लक्षणों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

कुष्ठ रोगी खोज अभियान 11 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान खोजी दल घर-घर भ्रमण कर संभावित रोगियों की पहचान एवं प्रारंभिक जांच करेगा।

प्रशिक्षण के दौरान मलेरिया निरीक्षक रविंद्र पालनपुर ने निर्मल एरिया डेंगू नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा की। कार्यक्रम में सुपरवाइजर मनोज कुशवाह सहित समस्त दल के सदस्य एवं स्वास्थ्य स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600
ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।