📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

मूर्ति विसर्जन केवल निर्धारित स्थानों पर, डीजे प्रतिबंधित, बिजली व्यवस्था सुधारने के निर्देश

मंडलेश्वर। राजा गोखले | The India Speaks

आगामी गणेश चतुर्थी और ईद के मद्देनज़र मंडलेश्वर थाना परिसर के सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता नवागत एसडीएम पूर्वा मंडलोई ने की। बैठक में शहर के प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी और नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और साम्प्रदायिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराना था।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

मिट्टी की मूर्तियाँ अनिवार्य, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

एसडीएम पूर्वा मंडलोई ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गणेश मूर्तियों के निर्माण में केवल मिट्टी का उपयोग अनिवार्य होगा। डीजे साउंड का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा और लाउडस्पीकर रात 10:30 बजे के बाद नहीं चलाया जा सकेगा। मूर्ति विसर्जन केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही किया जाएगा। नर्मदा नदी में किसी भी प्रकार के विसर्जन की अनुमति नहीं होगी, और इसकी निगरानी प्रशासनिक दल द्वारा की जाएगी।

बिजली व्यवस्था सुधारने के निर्देश

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

एसडीएम ने मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (एमसीबी) को शहर की बिजली व्यवस्था सुधारने और लटकते तारों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

रात्रिकालीन पेट्रोलिंग और पंडाल निरीक्षण

एसडीओपी श्वेता शुक्ला ने बैठक में कहा कि पुलिस द्वारा निरंतर पेट्रोलिंग की जाएगी और त्योहारों के दौरान थाना प्रभारी तथा अन्य अधिकारी रात में भी सभी गणेश पंडालों का निरीक्षण करेंगे ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

नगर के प्रतिनिधियों की भागीदारी

बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष विश्वदीप मोयदे, तहसीलदार कैलाश सस्त्या, थाना प्रभारी दीपक यादव के साथ-साथ व्यापारी संघ अध्यक्ष भरत राठौड़, संरक्षक गणेश मामा पाटीदार, लोकेश केवट, पार्षद साबिर पठान, इमरान कुरेशी, ताहिर कुरेशी, दुर्गेश कुमार, राजदीप, कमलेश चौहान, संदीप हिरवे, सचिन पाटीदार, राजेश पवार सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।