📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

11 से 16 अक्टूबर तक टर्मिनल कार्य के चलते उज्जैन स्टेशन पर पूरी तरह रुकेगी आवाजाही

उज्जैन। The India Speaks Desk |
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर अगले पांच दिनों तक सन्नाटा रहेगा। दरअसल, 11 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक स्टेशन पर टर्मिनल के विकास कार्य किए जाएंगे, जिसके चलते यहां से गुजरने वाली कुल 44 ट्रेनों को सस्पेंड कर दिया गया है। इस दौरान यात्रियों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि उन्हें अन्य स्टेशनों — नागदा, फतेहाबाद और मक्सी से यात्रा करनी होगी।

44 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रियों को नहीं मिली पूरी जानकारी

पश्चिम रेलवे विभाग ने कल ही यह आदेश जारी किया है, लेकिन अभी तक हजारों यात्रियों को इस फैसले की जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसे में कई यात्रियों के टिकट पहले से बुक हैं और अब उन्हें अंतिम समय पर परेशानी झेलनी पड़ेगी।

“टर्मिनल के विकास कार्य उज्जैन के लिए दीर्घकालिक दृष्टि से लाभदायक होंगे, लेकिन तत्काल प्रभाव में यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी।”
— रेलवे सूत्र

यात्रियों के लिए वैकल्पिक स्टेशन बने नागदा, फतेहाबाद और मक्सी

पश्चिम रेलवे के मुताबिक, यात्रियों को उज्जैन के बजाय नागदा, फतेहाबाद और मक्सी स्टेशन से ट्रेनें पकड़नी होंगी। इन स्टेशनों पर भी भीड़ बढ़ने की संभावना है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने यात्रा कार्यक्रम को पहले से चेक करें और अपडेट लेते रहें।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।