📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

करनाल | राजेंद्र करनाल की रिपोर्ट

​हरियाणा कांग्रेस में हुए बड़े संगठनात्मक बदलावों पर प्रतिक्रिया देते हुए, एडवोकेट एस.के. चौधरी ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी 2029 में एक बार फिर हरियाणा की सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष और राव नरेंद्र सिंह को हरियाणा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

​एडवोकेट चौधरी ने कहा कि इस बार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा नेता प्रतिपक्ष के रूप में एक बड़े नेता साबित हुए हैं और अब वह पूरे हरियाणा की आवाज को उठाने का काम करेंगे। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि हरियाणा की जनता इस बार पूरा बदलाव चाहती है।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

​महंगाई और भाजपा सरकार पर साधा निशाना

​एस.के. चौधरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में पूरे देश में महंगाई बढ़ रही है, जिसके कारण आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि सभी घरेलू वस्तुएँ बहुत महंगी हो चुकी हैं।

​चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने कर कम करने के बावजूद भी कोई भी दुकानदार जीएसटी को कम नहीं कर रहा है और बढ़ती महंगाई पर कोई कंट्रोल नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस स्थिति से बहुत दुखी है।

​उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भी प्रशंसा की और कहा कि वह दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक लोगों की आवाज उठाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

​राव नरेंद्र सिंह को शुभकामनाएँ

​अधिवक्ता एस.के. चौधरी ने राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर करनाल की जनता की ओर से शुभकामनाएँ भेंट कीं और हाई कमान कांग्रेस सरकार का दिल से धन्यवाद प्रकट किया।

​इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट एस.के. चौधरी (अध्यक्ष, कानूनी सहायता, सूचना का अधिकार, मानवाधिकार समिति कांग्रेस), एडवोकेट अनिल मलिक (समन्वयक, कानूनी सहायता, सूचना का अधिकार, मानवाधिकार समिति कांग्रेस) एवं शहरी अध्यक्ष प्रवेश गावा उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।