📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

अधिकार मित्र बैकुंठनाथ मिश्रा ने कानूनी अधिकारों और ‘न्याय आपके द्वार’ अभियान की दी विस्तृत जानकारी

खण्डार (राजस्थान)। The India Speaks Desk
माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार एक्शन प्लान के तहत बुधवार, 10 दिसंबर 2025 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अल्लापुर में मानव अधिकार दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर का संचालन अधिकार मित्र बैकुंठनाथ मिश्रा द्वारा किया गया, जिन्होंने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणजन को मानव एवं कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अधिकार मित्र ने विद्यार्थियों को शिक्षा का अधिकार, समानता का अधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार सहित अन्य बुनियादी अधिकारों को सरल भाषा में समझाया।
उन्होंने बताया कि मानव अधिकार जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करते हैं।

शिविर में बैकुंठनाथ मिश्रा ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 10 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक विशेष राज्यव्यापी अभियान “न्याय आपके द्वार – लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान” चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत निम्न जनउपयोगी सेवाओं से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है—

बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा

बीमा सेवा

लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता

विद्युत एवं जल आपूर्ति

आवास एवं भू-संपदा

डाक एवं दूरसंचार सेवा

नगर निकाय

शिक्षण/शैक्षणिक सेवाएँ

परिवहन सेवा

अभियान के अंतर्गत आमजन अपनी जनउपयोगी सेवाओं से संबंधित शिकायतें निर्धारित प्रारूप में आवेदन तैयार कर संबंधित दस्तावेजों के साथ भेज सकते हैं।

शिकायत भेजने के लिए आधिकारिक नंबर—

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर हेल्पलाइन: 8306002136

रालसा व्हाट्सऐप नंबर: 9119365734

“अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को उनके ही क्षेत्र में शीघ्र समाधान प्रदान करना है।”

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।