📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

शहीद स्मारक संरक्षण, शिवाजी प्रतिमा और नगर सीमा वृद्धि सहित कई अहम मांगें उठाईं

बड़वाह। The India Speaks Desk
बड़वाह में ब्लॉक कांग्रेस, वर्तमान एवं पूर्व पार्षदों और संगठन पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता और मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुलदीप निशुक से मुलाकात कर नगर विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान सात सूत्रीय सुझाव और मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
प्रतिनिधि मंडल ने जय स्तंभ की जाहिर सूचना, शिवाजी प्रतिमा स्थापना, शहीद स्तंभ संरक्षण, इंदिरा गांधी के नाम पर किसी नवनिर्मित परिसर का नामकरण, महेश्वर रोड चौड़ीकरण और नगर पालिका सीमा वृद्धि जैसे अहम विषयों को प्रमुखता से उठाया।

शहीद स्मारक के संरक्षण और राष्ट्रीय प्रतीकों की मांग

कांग्रेस प्रतिनिधियों ने नर्मदा रोड स्थित जय स्तंभ चौराहे पर बने शहीद स्तंभ के संरक्षण और सौंदर्यीकरण की मांग की। साथ ही यहां देश के सर्वोच्च बलिदानी सैनिकों की स्मृति में प्रतीक चिन्ह और उचित आकार का राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने की बात रखी।

शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा के लिए उचित स्थान की मांग

कांग्रेस ने नगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना का समर्थन किया, लेकिन इसे किसी छोटे या संकरे स्थान पर लगाने का विरोध जताया। पार्टी ने सुझाव दिया कि एक बड़े और खुले स्थान पर भव्य स्मारक एवं विशाल प्रतिमा स्थापित की जाए, जिससे यह नगर की नई पहचान बन सके।

CMO ने जाहिर सूचना पर दी स्पष्टता

चर्चा के दौरान सीएमओ ने बताया कि शिवाजी प्रतिमा स्थापना को लेकर किसी भी नागरिक को विधिसम्मत आपत्ति दर्ज कराने का अधिकार है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूर्व में प्रकाशित जाहिर सूचना में हुई त्रुटि का संशोधन किया जा रहा है।

महेश्वर रोड चौड़ीकरण पर संतुलित निर्णय की मांग

प्रतिनिधि मंडल ने महेश्वर रोड के चौड़ीकरण पर सुझाव दिया कि पहले बायपास मार्ग पर यातायात शुरू होने दिया जाए, उसके बाद वास्तविक जरूरत का आंकलन कर समान रूप से चौड़ीकरण किया जाए। साथ ही प्रभावित नागरिकों को उचित मुआवजा देने की बात भी कही गई।

नगर सीमा वृद्धि और विकास की नई दिशा

कांग्रेस ने नगर पालिका सीमा वृद्धि के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाते हुए बताया कि पूर्व में कमलनाथ सरकार के समय भेजा गया प्रस्ताव लंबित है। वर्तमान सरकार से इसे पुनः संशोधित कर मंजूरी दिलाने की मांग की गई। साथ ही ग्राम मेहताखेड़ी को शामिल करने का सुझाव दिया गया, जिससे बड़वाह के जिला बनने की संभावनाएं मजबूत हो सकें।

प्रतिनिधि मंडल में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, वरिष्ठ नेता प्रदीप सेठिया, संतोष मालवीय, जितेंद्र यादव, पार्षद सुनील चौधरी, अनिल कानूनगो, बदरी पटेल, मजहर अली, पूर्व पार्षद सुनील यादव, डॉ. सेवकराम गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।