विकास खंड शिक्षा कार्यालय बड़वाह में आयोजित हुई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
बड़वाह। The India Speaks Desk
विकास खंड शिक्षा कार्यालय बड़वाह में आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री रेवाराम वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि छात्रवृत्ति, सीएम हेल्पलाइन सहित सभी समय-सीमा वाले मामलों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।
बीईओ श्री वर्मा ने बताया कि 12 दिसंबर को कलेक्टर महोदया द्वारा आयोजित बैठक में एमपी टास छात्रवृत्ति से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देश दिए गए थे। इनमें—
एमपी टास छात्रवृत्ति आवेदन लॉक एवं स्वीकृति
छात्रवृत्ति फेल खातों की समीक्षा
आधार आईडी शत-प्रतिशत पूर्ण करना
नए पोर्टल 3.0 पर शाला संबंधी प्रविष्टियां
शाला भवनों की मरम्मत, बाउंड्री वॉल एवं अतिरिक्त कक्षों की जानकारी
शालाओं के 100 मीटर दायरे से तंबाकू दुकानों को हटवाना
शाला परिसर को तंबाकू मुक्त घोषित करने का प्रतिवेदन
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निराकरण
इन सभी बिंदुओं की जानकारी संकुल प्राचार्यों के माध्यम से बैठक में साझा की गई।
समय-सीमा वाले कार्यों को दें प्राथमिकता
कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक श्री यतींद्र जोशी ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारी समय-सीमा वाले कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति संबंधी हेल्पलाइन शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को शासन द्वारा मिलने वाला लाभ बाधित न हो। साथ ही ई-अटेंडेंस में शत-प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में उपस्थित प्राचार्य श्री राजेंद्र पंडित एवं श्री लोभी राम अहिरवार आगामी 30 दिसंबर को सेवा निवृत्त होने वाले हैं। इस अवसर पर सभी उपस्थित साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद भविष्य की कामना की।
बैठक के प्रारंभ में शिक्षक सतविंदर सिंह भाटिया ने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन किया।
विकास खंड स्रोत समन्वयक मेवाराम बर्मन, विशाल सोनी एवं सदाशिव बिर्ला ने भी अपने विचार रखते हुए बड़वाह विकास खंड को जिले में शैक्षणिक व प्रशासनिक दृष्टि से बेहतर स्थिति में लाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की सलाह दी।
कार्यक्रम के अंत में पंकज कौशल द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।












