📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बस स्टैंड स्थित बाबा साहब की प्रतिमा हटाने के प्रस्ताव को समाजजनों ने किया सिरे से खारिज

नगरपालिका बड़वाह में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के संभावित स्थान परिवर्तन को लेकर अंबेडकर अनुयायियों और समाजजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में बुलाई गई, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों नगर पालिका की परिषद बैठक में कुछ विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव रखे गए थे। इनमें बस स्टैंड परिसर में स्थापित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को प्रतिस्थापित करने का विषय भी शामिल था। इसी प्रस्ताव के बाद समाज में चर्चा और असंतोष की स्थिति बनी, जिसके चलते नगर पालिका द्वारा समाजजनों की बैठक आयोजित की गई।

समाजजनों का दो टूक संदेश – स्थान परिवर्तन मंजूर नहीं

बैठक में उपस्थित समाजजनों ने एक स्वर में बाबा साहब की प्रतिमा के स्थान परिवर्तन का विरोध किया। समाज का स्पष्ट कहना था कि प्रतिमा को वर्तमान स्थान से हटाने के बजाय उसी स्थान पर नवीन एवं भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए तथा पूरे परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाए।

“बाबा साहब की प्रतिमा समाज की अस्मिता, सम्मान और विचारधारा का प्रतीक है, यह समाज की धरोहर है। इसका स्थान परिवर्तन करने की बजाय संरक्षण किया जाना चाहिए।”

अंबेडकर वाचनालय के संरक्षण और सौंदर्यीकरण की मांग

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री पुष्पेंद्र रावल, श्री एन. एस. सोलंकी, पूर्व जनपद सदस्य श्री द्वारका प्रसाद सीटोले, श्री महेश सीटोले, श्री जितेंद्र सैते सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं जयस संगठन के पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में समाजजनों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा के हित में सकारात्मक सोच के साथ संवाद का रास्ता अपनाया। समाजजनों ने इसे सौहार्दपूर्ण पहल बताते हुए सराहना की।

वहीं बैठक के पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता ने समाज की एकजुटता की प्रशंसा करते हुए विश्वास दिलाया कि समाजजनों की सभी मांगों को आगामी नगर परिषद की बैठक में विधिवत रूप से रखा जाएगा और जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।