📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

नगर पालिका ने वार्ड 15,16,17 और 18 की सफाई व्यवस्था का किया मूल्यांकन

बड़वाह। The India Speaks Desk

बड़वाह नगर में स्वच्छ वार्ड रैंक प्रतियोगिता के तहत आज वार्ड क्रमांक 15,16,17 और 18 का विस्तृत निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कुलदीप किंशुक के मार्गदर्शन में निर्णायक समिति और वार्ड जनप्रतिनिधियों द्वारा संपन्न हुआ।

निरीक्षण टीम ने प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, नालियों की सफाई, कचरा पृथक्करण, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और नागरिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं का गहन मूल्यांकन किया।

निरीक्षण के दौरान वार्ड 15 के पार्षद विजय सोनी, 16 के पार्षद साबिर खान, 17 के पार्षद मज़हर अली खान और 18 के पार्षद विजय महाजन उपस्थित रहे और अपने-अपने क्षेत्रों में चल रही स्वच्छता गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।

निर्णायक समिति का निरीक्षण और अंकन

निर्णायक समिति में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्रीमती रजनी भंडारी ,श्री सतविंदर सिंह भाटिया ,श्री विजय सोनी ,सभापति (लोक स्वास्थ्य समिति) स्वास्थ्य अधिकारी श्री प्रकाश चीते इंजीनियर श्री नागेश्वर दत्त पांडे श्री मोनू वर्मा, श्री निखिल वर्मा, श्री कैलाश जयसवाल, सुजल आदिवाल शामिल थे।

समिति ने विभिन्न बिंदुओं पर स्वच्छता की वास्तविक स्थिति का अवलोकन करते हुए अंकन किया और सुधार योग्य क्षेत्रों की पहचान की।

सुधार और नागरिक सहभागिता पर जोर

निर्णायक समिति ने नगर की स्वच्छता टीमों को बेहतर कार्य हेतु प्रेरित किया और नागरिकों से अपील की कि वे नगर को स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यपूर्ण बनाए रखने में सक्रिय सहयोग दें।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।