बांग्लादेश में सनातनियों पर हिंसा से आक्रोश, भारत सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग
बड़वाह। The India Speaks Desk
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे बर्बर अत्याचार और लगातार सामने आ रही हिंसक घटनाओं को लेकर देशभर में आक्रोश देखा जा रहा है। इसी कड़ी में बड़वाह नगर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच और स्थानीय सनातन समाज ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया।
जयस्तंभ चौराहे पर आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं और समाजजनों ने बांग्लादेशी प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
हिंदुओं को बनाया जा रहा निशाना
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में योजनाबद्ध तरीके से हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, उनके घर, मंदिर और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हमले किए जा रहे हैं। इस हिंसा ने पूरे सनातन समाज को आहत किया है।
विहिप पदाधिकारियों ने इस मुद्दे पर भारत सरकार से कड़ा रुख अपनाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हस्तक्षेप करने की मांग की।
प्रदर्शन में विहिप–बजरंग दल के जिला सहमंत्री रितेश कौशल, प्रखंड मंत्री देशा मेंराणा, प्रखंड संयोजक मेहुल शुक्ला, सन्नी कुवादे, अजय लाखन, यश गुर्जर, लक्की राव, अजय कौशल, पप्पू दरबार, भाजपा जिला पदाधिकारी दीपक ठाकुर, समाजसेवी जितेंद्र सेन, हिंदू जागरण मंच से समीर माहूले, जितेंद्र राजपूत, राहुल नायक सहित बड़ी संख्या में नगर के समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार नहीं रुके, तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर ले जाया जाएगा।












