📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

अवैध बालू परिवहन पर बागोद पुलिस की सख़्ती, वाहन चेकिंग में हुई कार्यवाही

बागोद। प्रभु रंसोरे | The India Speaks
The India Speaks की खबर का बड़ा असर अब ज़मीन पर दिखने लगा है। सोमवार को पुलिस चौकी बागोद द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टर चालकों को दस्तावेज़ों के अभाव में रोका गया और उन पर मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई की गई।

₹9,000 का समन शुल्क वसूला गया

चेकिंग के दौरान कुल ₹9,000 का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि अवैध परिवहन और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर अंकुश लगाया जा सके।

“बिना लाइसेंस, बीमा नहीं होने एवं सुरक्षा उपकरणों के अभाव में ट्रैक्टर चलाने वालों पर कार्रवाई की गई है। आगे भी यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।”
— हरिशंकर पान्टेल, चौकी प्रभारी बागोद

खबर का असर, प्रशासन हुआ सक्रिय

हाल ही में The India Speaks ने बहेगांव और करही क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी रिपोर्ट प्रकाशित की थी। उसी का असर अब प्रशासनिक स्तर पर देखने को मिला है। पुलिस ने सख़्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की शुरुआत कर दी है।

🔗 पिछली रिपोर्ट पढ़ें: अवैध बालू परिवहन पर The India Speaks की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।