📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

राष्ट्रीय अभियान ‘न्याय आपके द्वार’ के तहत युवा और अभिभावकों को दी गई कानूनी व सामाजिक जागरूकता

खण्डार, राजस्थान। The India Speaks Desk
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशन में तैयार किए गए एक्शन प्लान के तहत आज 06 दिसंबर 2025 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खंडेवला में एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन अधिकार मित्र बैकुंठनाथ मिश्रा द्वारा किया गया, जिसमें बाल विवाह के दुष्परिणाम, प्रारम्भिक गर्भावस्था, मातृ स्वास्थ्य जोखिम, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं, घरेलू हिंसा, शोषण और जबरन श्रम जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से जागरूकता प्रदान की गई।


“30 वर्ष पूर्ण होने पर राज्यभर में ‘न्याय आपके द्वार’ अभियान”

शिविर के दौरान अधिकार मित्र बैकुंठनाथ मिश्रा ने बताया—

“राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 10 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक ‘न्याय आपके द्वार—लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान’ राज्यव्यापी अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से आमजन की जनउपयोगी सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।”

इस अभियान के तहत बैंकिंग, बीमा, लोक स्वास्थ्य, स्वच्छता, विद्युत एवं जल आपूर्ति, आवास, डाक सेवा, टेलीफोन सेवा, नगर निकाय, परिवहन व शैक्षणिक सेवाओं से संबंधित मामलों का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है।


कैसे कर सकते हैं शिकायत का निस्तारण?

अधिकार मित्र ने बताया कि जनउपयोगी सेवाओं से संबंधित किसी भी शिकायत को निस्तारित कराने के लिए आमजन—

निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र तैयार कर,

सम्बंधित दस्तावेज़ संलग्न कर,

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के हेल्पलाइन नंबर 8306002136 या रालसा व्हाट्सएप नंबर 9119365734 पर भेज सकते हैं।

या फिर इच्छुक व्यक्ति सीधे कार्यालय में उपस्थित होकर भी आवेदन जमा कर सकते हैं।


ग्राम पंचायत खंडेवला में बच्चों के अधिकारों और स्थायी लोक अदालत की जानकारी दी गई

शिविर के बाद ग्राम पंचायत खंडेवला में भी अधिकार मित्र द्वारा बच्चों के कानूनी अधिकारों, स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता, तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता बढ़ाई गई।
इस अवसर पर NALSA व RALSA की विभिन्न योजनाओं के पंपलेट एवं पोस्टर भी वितरित किए गए ताकि आमजन तक अधिकाधिक जानकारी पहुंच सके।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।