📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

भव्य चल समारोह के साथ विद्यालय परिवार ने जताया सम्मान और आभार

बलवाड़ा। The India Speaks Desk
शा. उ. मा. वि. बलवाड़ा के व्यायाम शिक्षक (PTI) श्री बद्री लाल सोलंकी जी ने लगभग 27 वर्षों तक एक ही विद्यालय में निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ अपनी सेवाएँ प्रदान कर शिक्षा जगत में एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी सेवा निवृत्ति के पावन अवसर पर विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों द्वारा भव्य चल समारोह एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

सेवानिवृत्ति समारोह के अंतर्गत चल समारोह विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर बाजार चौक, बलवाड़ा तक रैली के रूप में निकाला गया। पूरे मार्ग में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हर्षोल्लास के साथ अपने प्रिय शिक्षक का अभिनंदन किया। गरिमामय वातावरण में निकली इस रैली ने नगरवासियों का भी ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पमालाएँ पहनाकर आदरणीय सोलंकी सर का आत्मीय स्वागत किया तथा उनके दीर्घ और उज्ज्वल सेवाकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

श्री बद्री लाल सोलंकी जी ने अपने कार्यकाल के दौरान विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास किया। उनका स्नेहपूर्ण व्यवहार और सख्त अनुशासन विद्यालय की पहचान बन चुका था। विद्यालय परिवार ने उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।