गंगापुर भोरई मतदान केंद्र ने तय समय से पहले लक्ष्य हासिल किया
खरगोन। The India Speaks Desk
विधानसभा क्षेत्र 182 बड़वाह के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्र क्रमांक 85 गंगापुर भोरई ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। केंद्र के बीएलओ और सहायक कर्मियों ने समय सीमा से पहले ही गणना पत्रकों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया, जिसके लिए टीम को निर्वाचन शाखा द्वारा सम्मानित किया गया।
समय से पहले 100% कार्य, टीम को दिया सम्मान
बीएलओ श्रीमति आशा पंवार, रोजगार सहायक श्री विजय परिहार, पटवारी श्री आदर्श सक्सेना, सचिव श्री दिनेश सोनवाने, आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमती उषा पटेल, और विद्यालय के शिक्षक श्री हिम्मत चौहान ने मिलकर यह कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा किया।
“विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूचियों की सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्मिकों ने उत्कृष्ट कार्य किया है।”
सम्मान समारोह में ईआरओ श्री सत्यनारायण दर्रो, एईआरओ श्री शिवराम कनासे, सीईओ श्री मुकेश जैन, सीडीपीओ श्री अनिल जैन, नायब तहसीलदार श्री विजयपाल चौहान और सुश्री निशा कनास उपस्थित रहे। अधिकारियों ने टीम की मेहनत को सराहा और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा दी।












