📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

तीन माह से वेतन नहीं, तीन साल से PF जमा नहीं, बिजली-पानी बंद, कांग्रेस ने दिया संघर्ष का भरोसा

बड़वाह। The India Speaks Desk

नए साल की शुरुआत बड़वाह की एक प्रमुख रोजगारदायक औद्योगिक इकाई के कर्मचारियों के लिए संकट लेकर आ रही है। फ्लेक्सी फ्यूजन सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड बड़वाह (बैग फैक्ट्री) में एक जनवरी से स्थाई तालाबंदी की सूचना से करीब ढाई सौ से अधिक स्थाई कर्मचारी गहरी चिंता में हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला, वहीं फैक्ट्री की बिजली और पानी की सप्लाई भी बंद कर दी गई है।

करीब पांच वर्षों से फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि प्रबंधन द्वारा फैक्ट्री पुनः चालू करने के झूठे आश्वासन दिए जाते रहे। बाद में उन्हें पीथमपुर स्थित प्लांट में नौकरी करने का विकल्प दिया गया, जबकि वहां की स्थिति भी लगभग यही बताई जा रही है। इससे कर्मचारियों की आजीविका पर सीधा खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

फैक्ट्री में कार्यरत 25 से अधिक महिला कर्मचारी अपने परिवार, बच्चों के पालन-पोषण, रुके हुए वेतन और भविष्य निधि (PF) को लेकर बेहद चिंतित हैं। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि 1 जनवरी को फैक्ट्री में स्थाई तालाबंदी कर दी जाएगी।

स्थाई तालाबंदी की सूचना मिलने पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण शर्मा अपने सहयोगी हिम्मत पटेल एवं जितेंद्र यादव के साथ फैक्ट्री परिसर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली और फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण किया।

प्रवीण शर्मा ने मौके से ही जिला श्रम विभाग के अधिकारियों से ओपन स्पीकर पर चर्चा की और कर्मचारियों के कानूनी अधिकारों की रक्षा की मांग रखी। श्रम निरीक्षक ने कर्मचारियों को उनके सभी कानूनी हक दिलाने में विभागीय सहयोग का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

“कर्मचारियों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, उनके हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी।”
— प्रवीण शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

तीन वर्षों से PF जमा नहीं, गंभीर खुलासा

चर्चा के दौरान एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि फैक्ट्री प्रबंधन ने कर्मचारियों के वेतन से तीन वर्षों से लगातार काटी जा रही भविष्य निधि (PF) की राशि जमा ही नहीं की। यह सीधे तौर पर श्रम कानूनों का उल्लंघन है। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन लाखों रुपये की राशि दबाकर बैठा है।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि संबंधित उद्योगपति समूह की अन्य चार-पांच फैक्ट्रियां अभी भी संचालित हैं, बावजूद इसके लाभ में चल रही बड़वाह और पीथमपुर की फैक्ट्रियों को बंद करने की तैयारी की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का हवाला देते हुए प्रबंधन ने धन की कमी बताते हुए विभागीय पत्राचार में लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू की है।

मुख्यमंत्री से लेकर कलेक्टर तक मांग

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री, स्थानीय विधायक-सांसद और जिला कलेक्टर से मांग की है कि:

  • कर्मचारियों को तीन माह का रुका हुआ वेतन तत्काल दिलाया जाए
  • तीन वर्षों की PF राशि शीघ्र जमा कराई जाए
  • फैक्ट्री में प्रस्तावित स्थाई तालाबंदी रोकी जाए
  • फैक्ट्री को पुनः चालू कर स्थानीय रोजगार सुरक्षित किया जाए
ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।