📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

रेलवे निर्माण में नियमों की धज्जियां, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश

खरगोन/बड़वाह। The India Speaks Desk
इंदौर–खंडवा रेल लाइन निर्माण परियोजना में ठेके पर काम कर रहे KEC इंटरनेशनल और उसके सहयोगी ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगे हैं। The India Speaks की जांच में खुलासा हुआ है कि कंपनी के मुरूम परिवहन में लगे कई भारी वाहन — डंपर और हाईवा ट्रक — सरेआम बिना नंबर प्लेट के हाईवे पर दौड़ रहे हैं।

इन वाहनों की यह बेलगाम रफ्तार अब मौत का खेल बन चुकी है, जबकि स्थानीय प्रशासन और विभागीय अधिकारी मौन साधे बैठे हैं।

“RTO के नियमों की खुली अवहेलना”

ग्राम कदवालिया से मुरूम भरकर ये डंपर इंदौर–इच्छापुर स्टेट हाईवे से रोजाना गुजरते हैं।
The India Speaks की टीम ने मौके से जो तसवीरी साक्ष्य जुटाए हैं, उनमें स्पष्ट दिखाई देता है कि कई डंपरों के आगे और पीछे दोनों तरफ नंबर प्लेट नहीं हैं।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

बिना पंजीकृत वाहनों का सड़क पर दौड़ना मोटर व्हीकल ऐक्ट 1988 के तहत गंभीर अपराध है। दुर्घटना की स्थिति में ऐसे वाहनों की पहचान लगभग असंभव हो जाती है — जिससे न तो चालक पर कार्रवाई हो सकती है और न ही कंपनी की जिम्मेदारी तय की जा सकती है।

“रात-दिन बिना नंबर प्लेट के डंपर यहां से गुजरते हैं, प्रशासन आंख मूंदे बैठा है।”
— स्थानीय ग्रामीण, कदवालिया

‘द इंडिया स्पीक्स’ के पास तसवीरी और वीडियो साक्ष्य

जांच के दौरान हमारी टीम ने कई फोटो और वीडियो साक्ष्य जुटाए हैं जिनमें स्पष्ट दिखता है कि ठेकेदार कंपनी के डंपर बिना पंजीकरण के सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि RTO अफसर और पुलिस इन वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही, मानो उन्हें अदृश्य छूट मिली हो।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

पिछले हादसे से नहीं ली सीख – डंपर गिरा था कुएं में

यह पहला मामला नहीं है। इसी क्षेत्र में 15 अगस्त 2025 को KEC इंटरनेशनल के एक डंपर के कुएं में गिरने की घटना हुई थी।
इस हादसे का वीडियो खनिज अधिकारी सावन चौहान को भेजा गया था, लेकिन विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।

“हमने वीडियो साक्ष्य अधिकारियों को भेजे, लेकिन आज तक न कोई जांच हुई न जवाब।”
— ग्रामीण स्रोत, बड़वाह क्षेत्र


प्रशासन की लगातार चुप्पी ने माफियाओं के हौसले और बुलंद कर दिए हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिला प्रशासन, RTO और खनिज विभाग की निष्क्रियता ने कानूनविहीनता को बढ़ावा दिया है।

अब सवाल यह है कि जब मीडिया और ग्रामीण दोनों ने ठोस साक्ष्य प्रस्तुत कर दिए हैं तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं?

‘The India Speaks’ जिला प्रशासन से अपील करता है कि —

  1. बिना नंबर प्लेट वाले सभी डंपरों को तत्काल जब्त किया जाए।
  2. संबंधित ठेकेदारों और कंपनियों पर RTO और खनिज नियमों के तहत FIR दर्ज हो।
  3. रेल परियोजना में लगे वाहनों की पूर्ण जाँच की जाए ताकि भविष्य में किसी जानलेवा हादसे को टाला जा सके।
ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।