📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

जनपद पंचायतों के सीईओ को पूर्णता व उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर जारी करने के निर्देश

खंडवा। The India Speaks Desk

कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जिले की सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनजातीय कार्य विभाग द्वारा “बस्ती विकास योजना” के अंतर्गत स्वीकृत सभी विकास कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। कलेक्ट्रेट में सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में पूरा कराकर उनके पूर्णता प्रमाण पत्र एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र भी संबंधित विभाग को समय पर प्रस्तुत किए जाएं।
उन्होंने कहा कि स्वीकृत राशि का समुचित एवं पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजना का लाभ वास्तविक रूप से बस्तियों तक पहुंच सके।

अगली समीक्षा बैठक में होगी विस्तृत समीक्षा

कलेक्टर श्री गुप्ता ने जानकारी दी कि आगामी सोमवार को आयोजित होने वाली साप्ताहिक समीक्षा बैठक में “बस्ती विकास योजना” के अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा।

“बस्ती विकास योजना के कार्य तय समय-सीमा में पूरे हों, यह सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है।”

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।