📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

कलेक्टर के निर्देश पर पीएचई विभाग ने चलाया विशेष अभियान

खरगोन। The India Speaks Desk

कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलेभर में जलस्त्रोतों का निरीक्षण कर क्लोरिनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को भगवानपुरा विकासखंड के कई ग्रामों में नलजल योजनाओं से जुड़े जलस्त्रोतों की साफ-सफाई एवं क्लोरिनेशन किया गया।

पीएचई विभाग द्वारा ग्राम मोहना, मदनीखुर्द, बहादुरपुरा, भग्यापुर एवं बाड़ीखुर्द में जलस्त्रोतों की गहन सफाई के साथ सोडियम हाइपोक्लोराइड के माध्यम से क्लोरिनेशन किया गया, ताकि जलजनित बीमारियों से ग्रामीणों को सुरक्षित रखा जा सके।

अधिकारियों की निगरानी में हुआ कार्य

यह कार्य कार्यपालन यंत्री श्री राहुल सूर्यवंशी के निर्देशन में संपन्न हुआ। अभियान में ब्लॉक समन्वयक श्री जितेंद्र जायसवाल एवं हैंडपंप टेक्नीशियन श्री मुकेश वास्कले द्वारा नलकूपों और कुओं में क्लोरिनेशन की प्रक्रिया की गई।

निरीक्षण के दौरान संबंधित ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए गए कि—

  • पानी की टंकियों, संपवेल एवं जलस्त्रोतों के आसपास नियमित सफाई बनाए रखें
  • पाइपलाइन में होने वाले किसी भी प्रकार के लीकेज की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करें

क्लोरिनेशन कार्य के दौरान ग्राम पंचायत सचिव, वाटरमैन, जल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष, स्वसहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी को स्वच्छ जल के महत्व एवं जलस्त्रोतों की नियमित देखरेख के प्रति जागरूक किया गया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।