📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

शासकीय महाविद्यालय कसरावद में NSS एवं साझी विरासत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन

कसरावद। The India Speaks Desk
शासकीय महाविद्यालय कसरावद में प्राचार्य डॉ. आर. एस. ठाकुर के मार्गदर्शन में महाविद्यालय की एनएसएस इकाई एवं साझी विरासत के संयुक्त तत्वाधान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा, युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण से हुई।


बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष पर विशेष प्रकाश

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य डॉ. आर. एस. ठाकुर ने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, उनके जीवन संघर्ष और आदिवासी समाज के उत्थान हेतु किए गए योगदान पर विस्तार से बताया।

“बिरसा मुंडा केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि स्वाधीनता, स्वाभिमान और संघर्ष का सबसे बड़ा प्रतीक हैं।”


पंच गण व्यवस्था और अंग्रेजी शासन की नीतियों पर चर्चा

मुख्य अतिथि श्री राजाराम खांडे ने अपने संबोधन में पंच गण व्यवस्था, अंग्रेजों द्वारा आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन पर कब्जे और कर वसूली की अन्यायपूर्ण नीति पर प्रकाश डाला।

विशेष अतिथि श्री गुलाब देवले ने बताया कि—

“कम संसाधनों के बावजूद आदिवासी समाज ने हमेशा जंगल, जमीन और प्राकृतिक संपत्तियों की रक्षा की परंपरा को जीवित रखा।”


बिरसा मुंडा के संघर्ष और शहादत का उल्लेख

साझी विरासत से आए श्री भारतजी चौहान ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्म से लेकर उनके अनेक संघर्षों, अंग्रेजी शासन के विरुद्ध आंदोलन, और जेल में दी गई संदिग्ध मृत्यु तक का ऐतिहासिक विवरण प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम संचालन और उपस्थितजनों की सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी डॉ. दयाराम राजपूत एवं पूर्व छात्र प्रवीण मोहिने ने किया। आभार प्रदर्शन एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एस. आर. सोलंकी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय से श्री एम. एस. भाटिया, ग्रंथपाल श्री दीपक राठौड़, श्री चंद्रकांत हिंगोले, श्री महेंद्र पटेल, श्री विशाल भाबर, जयस मीडिया प्रभारी सोमल चौहान, आदिवासी छात्र संगठन अध्यक्ष अमित मेवाड़े, कपिल भालसे, सोनाली ओसारी, गरिमा भूरिया, रणवीर माथुर, मनीष गांगले सहित महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।