📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बड़वाह । द इंडिया स्पीक्स
बड़वाह चारुकेश्वर आश्रम प्रमुख संतश्री गोपाल चैतन्यपुरी जी महाराज इन दिनों नर्मदा परिक्रमा पर हैं। 15 से अधिक संतों व 100 से अधिक भक्तों के साथ उन्होंने 25 अक्टूबर को ओंकारेश्वर से यात्रा का शुभारंभ किया था। यात्रा के 47वें दिवस वे नगर से होकर गुजरे, जहां उनका आत्मीय स्वागत हुआ। सोमवार–मंगलवार की रात चारुकेश्वर आश्रम में विश्राम के बाद जैसे ही परिक्रमा दल नगर से खंडवा रोड होते हुए आगे बढ़ा, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, भक्त मंडलों व चैतन्य साधक परिवार के सदस्यों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने गुरुजी का अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया। एमजी रोड पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री महिम ठाकुर, दीपक ठाकुर, नरहरि दांगी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। गोपाल लाल मंदिर परिसर में संत हनुमान दास जी महाराज ने भी संतश्री का भावपूर्ण स्वागत कर अभिनंदन किया।

मंदिर दर्शन के उपरांत यात्रा अगले पड़ाव बड़ेल के लिए रवाना हुई। सर्व चैतन्य महाराज महाराष्ट्र ने बताया कि यह यात्रा पूर्णतः आध्यात्मिक वातावरण में निर्विघ्न रूप से आगे बढ़ रही है। परिक्रमा दल अखंड हरिनाम संकीर्तन करते हुए आगे चल रहा है। जहां भी यात्रा का विश्राम होता है, वहां नर्मदा पुराण पाठ, गीता ज्ञान, सत्संग और धर्म परिवर्तन न करने के प्रति जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्‍य विश्व शांति, मानव कल्याण और भगवत नाम की महिमा का प्रसार करना है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।