📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

वीडियो कॉन्फ्रेंस में जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या मित्तल सहित अधिकारी रहे मौजूद

खरगोन। The India Speaks Desk

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्यभर के जिला निर्वाचन अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने गणना पत्रकों के वितरण और संग्रहण के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए। श्री झा ने कहा कि आगामी दो दिनों में सभी गणना पत्रकों का वितरण पूर्ण कर लिया जाए तथा उसके बाद उनका संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य प्रारंभ किया जाए।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा BLO ऐप में प्रतिदिन नए फीचर जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि

“बीएलओ को इन नए फीचर्स की जानकारी लगातार दी जाए और जिला स्तर की आईटी टीम तकनीकी समस्याओं का तुरंत निराकरण करे।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति केवल उसी मतदान केंद्र के मतदाता तक सीमित नहीं रहेगी — अब पूरे विधानसभा क्षेत्र का कोई भी मतदाता बीएलए नियुक्त किया जा सकता है।


श्री झा ने कहा कि यदि किसी मतदाता — विशेषकर अशिक्षित मतदाता — को गणना पत्रक भरने में कठिनाई होती है, तो बीएलओ या वालंटियर उनकी सहायता करेंगे। उन्होंने मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

“प्रदेश का लक्ष्य है कि कम से कम नोटिस जारी हों और 95 प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन सुनिश्चित किया जा सके।”


समीक्षा और ओरिएंटेशन सत्र के निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि बीएलए के पुनरीक्षण कार्य हेतु अल्पावधि ओरिएंटेशन सत्र आयोजित किए जाएं। साथ ही, बीएलओ सुपरवाइजर को प्रतिदिन अधीनस्थ बीएलओ के कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।


इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री रामकुमार जादौन, जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रताप कुमार आगस्या, ईआरओ भगवानपुरा श्री अनिल जैन, मास्टर ट्रेनर श्री अमित शर्मा, और निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री जे.एल. भालसे सम्मिलित हुए।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।