📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

अधिकारियों को अपने घरों की छतों पर अनिवार्य रूप से लगवाना होगा रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

खंडवा। अनिल चौरसिया | The India Speaks

मंगलवार शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले का प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपने घरों की पक्की छतों पर अनिवार्य रूप से रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाए।
साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि अधीनस्थ कर्मचारियों के घरों में भी यह व्यवस्था हर हाल में लागू हो।

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, पुनासा एसडीएम श्री पंकज वर्मा, ओंकारेश्वर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं सहायक कलेक्टर डॉ. श्री कृष्णा सुशीर, अपर कलेक्टर श्री के.आर. बडोले सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


जलकर वसूली व योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश

कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों से जलकर की राशि समयबद्ध तरीके से वसूल की जाए।
उन्होंने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चल रहे कार्यों को जल्द पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।


“हर अधिकारी सुनिश्चित करे कि उनके घर की पक्की छत पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगे। यह सिर्फ आदेश नहीं, बल्कि भविष्य की पानी की सुरक्षा के लिए अनिवार्यता है।”
— कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता


आंगनबाड़ी केंद्रों के आसपास पोषण वाटिका विकसित करने पर जोर

कलेक्टर ने जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों के आसपास पोषण वाटिकाएं विकसित की जाएं। उन्होंने बताया कि यह कार्य कराने के लिए पंचायतों को राशि पहले ही जारी की जा चुकी है।

बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन से संबंधित विभागों के लंबित आवेदनों की समीक्षा की और अधिकारियों को जल्द निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को समय पर समाधान मिल सके।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।