राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खंडार में छात्रों को दी गई जरूरी जानकारी
खंडार। सत्यनारायण शर्मा | The India Speaks
माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं श्रीमान अध्यक्ष व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार, तालुका विधिक सेवा समिति खंडार के तत्वाधान में विधिक सेवा सप्ताह के तहत आज दिनांक 06 नवंबर 2025 को “साइबर अपराधों की रोकथाम” के विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खंडार में आयोजित हुआ, जिसमें पैनल अधिवक्ता हरिलाल बैरवा ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित किया।
शिविर में तालुका लिपिक गणपत सैनी ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में हर व्यक्ति को इनसे बचने के उपायों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को समझाया कि फोन पर आने वाले अनजान लिंक पर क्लिक न करें, क्योंकि इससे व्यक्तिगत जानकारी या बैंक विवरण चोरी होने का खतरा रहता है।
पैनल अधिवक्ता हरिलाल बैरवा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रकार, फिशिंग अटैक, सोशल मीडिया फ्रॉड, और ऑनलाइन सेफ्टी टिप्स के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि सावधानी और जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।
इस अवसर पर तालुका लिपिक गणपत सैनी, सहयोगी गजेंद्र योगी, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए ऐसे जागरूकता अभियानों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
📞 7772828778 | 7723024600












