📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

सेरेब्रल पाल्सी से जूझते हुए 36 वर्षों का शोध, नवाचार और सेवा बना देश के लिए प्रेरणा

करनाल। राजेंद्र करनाल | The India Speaks

करनाल सहित पूरे देश के लिए यह गर्व का विषय है कि सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित प्रख्यात शोधकर्ता, नवाचारक और लेखक डॉ. रीतेश सिन्हा को स्वास्थ्य नवाचार और समावेशी विकास के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए “ACE Book of Records 2025” में स्थान दिया गया है।
डॉ. रीतेश सिन्हा पिछले 36 वर्षों से अधिक समय से निरंतर शोध, प्रयोग और सेवा के माध्यम से दिव्यांगजनों के जीवन को अधिक सरल, सशक्त और सम्मानजनक बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

‘रीतेश मुद्रा’ और विशेष तकनीकों से बदली ज़िंदगियाँ

डॉ. सिन्हा द्वारा विकसित “रीतेश मुद्रा” एक विशिष्ट हस्तमुद्रा तकनीक है, जिसे मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याओं में सहायक माना जा रहा है। इसके साथ ही उनकी “रीतेश पेंसिल पकड़ने की विधि” न्यूरो-मोटर नियंत्रण और लेखन क्षमता को बेहतर बनाने में प्रभावी साबित हो रही है।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

डॉ. सिन्हा का योगदान केवल चिकित्सा और शोध तक सीमित नहीं है। उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से अनुकूल वस्त्रों का डिज़ाइन किया है। साथ ही “रीट्राइक” नामक पैरों से चलने वाली विशेष तिपहिया साइकिल विकसित की है, जो दिव्यांगजनों को स्वतंत्र गतिशीलता और आत्मनिर्भरता प्रदान करती है।

एक संवेदनशील लेखक के रूप में डॉ. सिन्हा की पुस्तकें “Understanding Cerebral Palsy” और “Wings of the Heart” दिव्यांगजनों, उनके अभिभावकों और समाज को नई सोच, समझ और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करती हैं।

ACE Book of Records की मान्यता

ACE Book of Records ने डॉ. रीतेश सिन्हा की इन बहुआयामी उपलब्धियों को मान्यता देते हुए उन्हें वर्ष 2025 के संस्करण में शामिल किया है और उनके कार्यों को भारत में समावेशी स्वास्थ्य, शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में एक मील का पत्थर बताया है।
सम्मान पर डॉ. सिन्हा की प्रतिक्रिया
यह सम्मान केवल मेरा नहीं है, यह हर उस व्यक्ति का है जो विकलांगता के बावजूद सपने देखने और उन्हें साकार करने का साहस रखता है।”
ACE Book of Records 2025 में नाम दर्ज होने के साथ ही डॉ. रीतेश सिन्हा की यह उपलब्धि न केवल करनाल बल्कि पूरे भारत के लिए प्रेरणा का सशक्त उदाहरण बन गई है।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600
ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।