📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

राइस मिल उद्योग को नई तकनीक और आधुनिक पैकेजिंग की मिली बड़ी सौगात

करनाल। राजेन्द्र कैम की रिपोर्ट | The India Speaks

करनाल की नई मंडी में 16 जनवरी से आयोजित तीन दिवसीय फूड इंडिया एक्सपो 2026 का शनिवार को शानदार और सफल समापन हुआ। एक्सपो के तीसरे और अंतिम दिन देशभर से जुड़े सैकड़ों राइस मिल उद्योग से जुड़े बड़े कारोबारी और उद्योगपति पहुंचे, जिन्होंने आधुनिक तकनीक और मशीनरी में गहरी रुचि दिखाई।

फूड इंडिया एक्सपो 2026 में भारत सहित विदेशों से करीब 100 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। इन कंपनियों ने चावल उद्योग से जुड़ी नवीनतम तकनीक, अत्याधुनिक मशीनरी और मॉडर्न पैकेजिंग सिस्टम का प्रदर्शन किया। एक्सपो के दौरान कई राइस मिलर्स ने नई मशीनरी की जानकारी ली और कई अहम व्यावसायिक डील्स भी फाइनल की गईं।

राइस मिलर्स को मिली नई दिशा

हरियाणा राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान ज्वेल सिंगला, हंसराज सिंगला और मक्खन लाल सिंगला समापन समारोह में विशेष रूप से मौजूद रहे। राइस मिलर्स ने कहा कि ऐसे एक्सपो भविष्य में भी लगते रहने चाहिए, ताकि उद्योग को नई तकनीक और वैश्विक बाजार से जोड़ने का अवसर मिलता रहे।

“इस एक्सपो के जरिए हमें नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी और पैकेजिंग की अहम जानकारी मिली है। इससे हरियाणा का चावल उद्योग और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।”
— ज्वेल सिंगला, प्रधान, हरियाणा राइस मिल एसोसिएशन

राइस मिलर्स ने एक्सपो के सफल आयोजन के लिए फूड इंडिया एक्सपो के ऑर्गेनाइजर तिलकराज अरोड़ा और उनकी पूरी टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि एक ही मंच पर देश-विदेश की बड़ी कंपनियों को लाना उद्योग के लिए बेहद लाभकारी साबित हुआ है।

एक्सपो में मॉडर्न एग्रो के उत्पाद लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। राइस मिलर्स और आगंतुकों ने मॉडर्न एग्रो की तकनीक और उत्पादों की जमकर सराहना की।

समापन अवसर पर फूड इंडिया एक्सपो 2026 में भाग लेने वाली सभी कंपनियों के मुखियाओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। ऑर्गेनाइजर तिलकराज अरोड़ा ने सभी मुख्य अतिथियों, उद्योगपतियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर तिलकराज अरोड़ा, गुरबख्श सिंह मनचंदा, गौरव कालड़ा, शिवम अरोड़ा, धीरज अरोड़ा, सिमरन, कन्हैयालाल, माधवी प्रियंका, टीना, हिना मीत सहित कई आयोजनकर्ता और उद्योग प्रतिनिधि मौजूद रहे। करनाल, हरियाणा और पंजाब से सैकड़ों राइस मिलर्स ने एक्सपो में सक्रिय भागीदारी की।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।