📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शंकरा आई सेंटर इंदौर के सहयोग से हुआ आयोजन

करही। प्रभु रंसोरे | The India Speaks

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला खरगोन डॉ. डी. एस. चौहान के आदेशानुसार एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अतुल गौर के मार्गदर्शन में दिनांक 22 जनवरी 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करही में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम, जिला खरगोन एवं शंकरा आई सेंटर, इंदौर के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करही की संस्था प्रभारी डॉ. साउ जोशी, मेडिकल ऑफिसर डॉ. आकाश पाटीदार एवं डॉ. विकास सेठ ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में आए 70 से अधिक मरीजों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 27 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए।

27 मरीजों को इंदौर भेजा गया ऑपरेशन के लिए

शिविर में चिन्हित सभी 27 मोतियाबिंद मरीजों को ऑपरेशन हेतु शंकरा आई हॉस्पिटल, इंदौर भेजा गया। शंकरा हॉस्पिटल से पायल मित्रा, रश्मि पट्टा एवं प्रवीण वर्मा ने बताया कि—

“मोतियाबिंद मरीजों का ऑपरेशन, दवाइयां, चश्मा, भोजन एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करही से इंदौर ले जाने व वापस छोड़ने की पूरी व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।”

इसके अतिरिक्त श्री सद्गुरु परिवार ट्रस्ट (राजकोट, गुजरात) की ओर से प्रत्येक मरीज को एक कंबल निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।

इस नेत्र शिविर को सफल बनाने में नेत्र चिकित्सा सहायक ए. के. तारे, महेश पाटीदार, मनोज कुशवाह, अरुण पाटीदार, रवि हसरादे, प्रवीण कर्मा, राहुल सेन, अमित कुमार नेभानी, शुभम कर्मा, पूजा पारधे, कुलदीप चौहान सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।