📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

शासकीय सेवकों को दो दिवस में गणना पत्रक भरकर बीएलओ को सौंपने के निर्देश, 100% डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ होंगे सम्मानित

खरगोन। The India Speaks Desk

निर्वाचन आयोग की निदेशक सुश्री शुभ्रा सक्सेना ने बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत चल रहे गणना पत्रक डिजिटाइजेशन की प्रगति की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में 23 नवंबर तक 60 प्रतिशत डिजिटाइजेशन की उपलब्धि सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

बीएलओ की कार्यप्रणाली की प्रतिदिन समीक्षा के निर्देश

सुश्री सक्सेना ने कहा कि बीएलओ के कार्यों की दिन-प्रतिदिन निगरानी की जाए, परंतु यह सुनिश्चित रहे कि बीएलओ को पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार का शोषण न लगे।
साथ ही उन्होंने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों से उनकी कार्ययोजनाएं प्राप्त कीं तथा जिन जिलों की प्रगति धीमी है, उनसे उनकी कठिनाइयों की जानकारी मांगी।

दोनो दिवस में गणना पत्रक भरने के कड़े निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश श्री संजीव कुमार झा ने कहा कि सभी जिलाधिकारी, अपने एवं अपने परिवार के गणना पत्रक दो दिवस के भीतर भरकर बीएलओ को सौंपें।
उन्होंने अधीनस्थ कर्मियों, कर्मचारियों और भृत्यों को भी अनिवार्य रूप से ऐसा करने के निर्देश दिए।

“सभी शासकीय सेवक आगामी दो दिवस में अपने गणना पत्रक भरकर बीएलओ को दें, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।”
— श्री संजीव कुमार झा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश

श्री झा ने कहा कि चुनावी मोड में तेज गति से कार्य करते हुए समय-सीमा में पुनरीक्षण कार्य को पूर्ण करना अनिवार्य है।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

100% डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ को मिलेगा सम्मान

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में गणना पत्रक डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने वाले 6 श्रेष्ठ बीएलओ को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही निर्देश दिए गए कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से सबसे पहले 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने वाले बीएलओ को आयोग द्वारा विशेष सम्मान दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक बीएलओ द्वारा प्रतिदिन न्यूनतम 100 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए।

इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश सिंह,अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर,उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रताप कुमार अगास्या, एसडीएम श्री वीरेन्द्र कुमार कटारे,डिप्टी कलेक्टर श्री अनिल जैन, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री जे.एल. भालसे तथा मास्टर ट्रेनर श्री अमित शर्मा उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।