📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

ग्रामीणों की शिकायत के बाद जांच की मांग, सचिव-सरपंच पर 5वें वित्त से राशि निकालने का आरोप

खरगोन। विशाल भमोरिया | The India Speaks
राष्ट्रीय पर्वों पर पारदर्शिता और देशभक्ति की बात करने वाली पंचायतों में भी कई बार वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला जिले की महेश्वर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बंन्डेरा से सामने आया है, जहां 26 जनवरी के अवसर पर आयोजित नुक्ति भंडारे के नाम पर लगाए गए बिलों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पंचायत में पदस्थ सचिव और सरपंच द्वारा 5वें वित्त आयोग की राशि से 11,400 रुपए और 10,800 रुपए के बिल लगाकर भुगतान किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी राशि की नुक्ति वास्तव में वितरित हुई या नहीं, यह अपने आप में जांच का विषय है।

राष्ट्रीय पर्व पर भी गड़बड़ी के आरोप

गौरतलब है कि 26 जनवरी भारत का राष्ट्रीय पर्व है, जिस दिन देश का संविधान लागू हुआ था। इस अवसर पर गांवों में भी कार्यक्रम आयोजित होते हैं और कई जगह प्रसादी के रूप में नुक्ति या अन्य मिठाई वितरित की जाती है।
लेकिन ग्राम पंचायत बंन्डेरा में लगाए गए बिलों की राशि को लेकर ग्रामीणों में संदेह है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी राशि की नुक्ति वास्तव में गांव में वितरित हुई या नहीं, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

ग्रामीणों ने इस मामले में जनपद पंचायत महेश्वर के अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है और पूरे मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि बिलों और भुगतान की जांच की जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो सकता है।

जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी सवालों में

इस मामले को लेकर जनपद पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी राशि के बिलों का भुगतान करते समय अधिकारियों ने एक बार भी जांच या सत्यापन क्यों नहीं किया।
“ग्रामीण कौन हैं, किसने जानकारी दी?” – सचिव
“ग्रामीण कौन हैं और किसने जानकारी दी, मैं पूछता हूं।”
— राधेश्याम डावर, सचिव
बताया जा रहा है कि जब सचिव राधेश्याम डावर से इस संबंध में उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने पहले जानकारी देने वालों के बारे में पूछताछ की और बाद में फोन नहीं उठाया।
सीईओ ने कहा – जांच होगी
“सोमवार को दिखवा लेंगे, जांच की जाएगी।”
— रीना चौहान, सीईओ, जनपद पंचायत महेश्वर
जनपद पंचायत महेश्वर की सीईओ रीना चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और तथ्य सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।