विशेष निधि से वार्ड 1 से 4 तक जर्जर मार्ग का होगा कायाकल्प, भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ निर्माण
खलघाट। विशाल भमोरिया | The India Speaks
जनपद पंचायत धरमपुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत साला (खलघाट) में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार जारी है। इसी क्रम में विशेष निधि से स्वीकृत 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ सरपंच मिथुन कनेल एवं उपसरपंच जावेद खान ने विधिवत भूमि पूजन कर किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत साला के विशेष प्रयासों से वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 एवं 4 से जुड़े जर्जर मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम वार्ड वासियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
निर्माण कार्य शुरू होने से पहले स्थानीय नागरिकों ने अपने ओटले एवं अन्य अतिक्रमण स्वेच्छा से हटाकर मार्ग चौड़ीकरण में सहयोग दिया, जिससे सड़क निर्माण में सुविधा होगी। ग्रामीणों के इस सहयोग की सराहना की गई।
10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस सीसी रोड के निर्माण से चारों वार्डों के निवासियों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत साला के जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क के बनने से आवागमन में काफी सुविधा होगी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत साला के सचिव जुवान सिंह कटारा, भ्रत्य गोपीचंद गुर्जर, भारत भार्गव, अर्जुन चावरे, सजन जीजी, अनिल भार्गव, विनोद भार्गव, आकाश धनगर, मनीष वर्मा, साबिर शाह, शुभम भार्गव, शिवम बकवाले, सचिन जाम्बेकर, चौकीदार गणेश, गजेन कटारे, घनश्याम भार्गव, सुनील जांबेकर, गबु भार्गव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।












