📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

गुरुद्वारा परिसर में वरिष्ठजनों की उपस्थिति में हुआ नवीन कार्यकारिणी का गठन

बड़वाह। The India Speaks Desk

स्थानीय गुरुद्वारा परिसर में सोमवार को गुरुसिंघ सभा बड़वाह की नवीन कार्यकारिणी का गठन समाज के वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में आपसी विचार-विमर्श के बाद सरदार सुरेन्द्र सिंह करम सिंह भाटिया को सर्वसहमति से सभा के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

कार्यकारिणी गठन के दौरान समाज की एकजुटता और संगठन को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने एकमत होकर सुरेन्द्र सिंह भाटिया के नाम पर सहमति जताई और उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर सुरेन्द्र सिंह भाटिया ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा—

“समाज ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। इसके लिए समाज के सभी लोगों के सहयोग की आवश्यकता रहेगी।”

इस अवसर पर गुरु घर के वजीर सरदार बुध सिंह, पूर्व अध्यक्ष सरदार रविंदर सिंह भाटिया, सरदार मनप्रीत सिंह भाटिया, सरदार प्रदुमन सिंह, सरदार गुलबीर सिंह, सरदार गुरबख्श सिंह, सरदार परविंदर सिंह नीलू, सरदार रघुवीर सिंह सीटू, सरदार सुरजीत सिंह, सरदार जसबीर सिंह जी, सरदार हरविंदर सिंह, सरदार इकबाल सिंह, सरदार सतविंदर सिंह भाटिया, सरदार जयमल सिंह, सरदार जितेंदर सिंह रोमी भाटिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

सभा के दौरान समाज की भावी गतिविधियों, एकता और सामाजिक उत्थान को लेकर सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।