📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

तेजाजी महाराज के जयघोष के बीच प्रथम दानदाता दंपति का हुआ सम्मान

बड़वाह। The India Speaks Desk

जाट समाज बड़वाह में प्रस्तावित धर्मशाला भवन निर्माण के लिए एक बड़ी और प्रेरणादायक शुरुआत हुई है। ग्राम दूधिया, जिला इंदौर निवासी आशा तुलसीराम (सुरा) ने समाज हित में चार लाख ग्यारह सौ रुपये की नगद राशि दान स्वरूप भेंट की। इस अवसर पर सत्य वीर तेजाजी महाराज की जय-जयकार के साथ समाजजनों में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।

दानदाता आशा तुलसीराम (सुरा) द्वारा यह राशि जाट समाज बड़वाह के अध्यक्ष जयसिंह राठी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ककरालिया, सचिव उदय सिंह राठी, कोषाध्यक्ष अजय डिडेल, राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के नगर अध्यक्ष मंगलेश जाट सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों को विधिवत रूप से सौंपी गई।

प्रथम दानदाता दंपति का शाल-श्रीफल से सम्मान

जाट समाज अध्यक्ष जयसिंह राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि आशा तुलसीराम (सुरा) और उनके पति धर्मशाला निर्माण हेतु प्रथम दानदाता दंपति हैं। इस अवसर पर उदयसिंह राठी के निवास पर समाज बंधुओं द्वारा पुष्पमालाएं पहनाकर, शाल-श्रीफल भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर दंपति का भव्य सम्मान किया गया।

“जाट समाज की धर्मशाला निर्माण के लिए आशा तुलसीराम (सुरा) द्वारा दिया गया यह सहयोग समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। हम पूरे समाज की ओर से उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।”
— जयसिंह राठी, अध्यक्ष, जाट समाज बड़वाह

इस सम्मान समारोह में बलदेव ढककरवाल, हरिसिंह नाशना, गोपाल नाशना, हरिसिंह डिडेल, मोहन मावलिया, बलवीर राठी, विजय राठी, चतुर्भुज नाशना, गौरीशंकर भंभूरिया, गणेश ककरालिया, अजय राठी, राकेश मावलिया, आदित्य राठी, प्रतीक डिडेल, जीत राठी, गौरव गाडुदिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।