📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

कार्बन टुकड़ा, लीड पेन, नगदी और मोबाइल जब्त — पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खरगोन। प्रभु रंसोरे | The India Speaks

पुलिस ने करही क्षेत्र में अवैध सट्टा संचालन के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कार्बन टुकड़ा, लीड पेन, नगदी 670 रुपये और दो मोबाइल जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 15,000 रुपये बताई गई है।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन श्री अनुराग और पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने क्षेत्र में जुआ-सट्टा के अवैध संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के नेतृत्व और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिलेभर में सघन अभियान चलाया जा रहा है।

दिनांक 04 नवंबर 2025 को थाना करही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कृपालू होटल के सामने बायपास रोड पर एक व्यक्ति अवैध सट्टे के अंक लिख रहा है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेन्द्र इंगले के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई और मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी गई।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

“मौके पर सट्टे के अंक लिखता एक व्यक्ति दिखाई दिया, जिसे तुरंत पकड़ा गया,” पुलिस सूत्रों ने बताया।

आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम रमेश पिता गेन्दालाल चौहान, निवासी ग्राम चिनगुन बताया। उसके पास से कार्बन टुकड़ा, लीड पेन, नगदी 670 रुपये और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।


दूसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

पूछताछ में रमेश ने बताया कि वह सट्टे के अंक लक्की उर्फ सुरेन्द्रसिंह पिता अंतरसिंह अरोरा, निवासी करही नागझीरी रोड, को उतारा करता है।
इस जानकारी पर पुलिस ने लक्की को भी अभिरक्षा में लेकर उसके मोबाइल फोन को जब्त किया और प्रकरण में आरोपी बनाया।

मामले में पुलिस ने धारा 112 बीएनएस का इजाफा कर जांच शुरू की है।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी करही निरीक्षक राजेन्द्र इंगले, प्रआर रकम सिंह, आर मुकेश एवं थाना करही के अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।