📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

अल सुबह से रेत से भरे ट्रैक्टरों का खुलेआम परिवहन, जिम्मेदार विभागों की चुप्पी से नागरिक नाराज

खरगोन/करही। प्रभु रंसोरे | The India Speaks

नगर में एक बार फिर रेत माफिया सक्रिय हो गए हैं। अल सुबह से ही रेत से भरे ट्रैक्टरों का अवैध परिवहन धड़ल्ले से जारी है। नर्मदा नदी से बालू भरकर ये वाहन नगर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं, लेकिन जांच का कहीं कोई नामोनिशान नहीं है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि बिना रॉयल्टी और अनुमति के रेत का परिवहन खुलेआम किया जा रहा है। नगर के मुख्य मार्गों और गलियों से गुजरते भारी ट्रैक्टरों से सड़कें खराब हो रही हैं और उड़ती धूल से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। कई जगहों पर जाम की स्थिति भी बनती है, जिससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ती है।


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद न तो खनिज विभाग और न ही पुलिस कोई कार्रवाई कर रही है। लोगों का कहना है कि हर दिन सुबह से ही ट्रैक्टर रेत भरकर गुजरते हैं, लेकिन प्रशासन मौन बना हुआ है। इससे यह साफ झलकता है कि रेत माफिया बेखौफ होकर सक्रिय हैं और शासन-प्रशासन की पकड़ कमजोर है।


प्रशासन ने दिए कार्रवाई के संकेत

“क्षेत्र में यदि बिना अनुमति रेत का परिवहन किया जा रहा है तो जांच कराई जाएगी। खनिज विभाग और पुलिस टीम को निर्देश दिए जाएंगे कि अवैध परिवहन पर सख्त कार्यवाही करें।”
— राजेश मुजमेर, नायब तहसीलदार करही

अधिकारियों ने कहा कि शिकायत मिलने पर तुरंत जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।