खरगोन/करही। प्रभु रंसोरे | The India Speaks
करही थाना पुलिस द्वारा गुरुवार को नगर के निजी विद्यालय में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को सुरक्षा और कानून से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 से 250 बच्चे मौजूद रहे।
थाना प्रभारी ने बच्चों को गुड टच–बैड टच, महिला अपराध, साइबर अपराध, फोटो-वीडियो के माध्यम से होने वाली ब्लैकमेलिंग, बाल विवाह, बाल अपराध, बंधुआ मजदूरी, दहेज प्रताड़ना, पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी।
सुरक्षा जागरूकता पर विशेष जोर
अधिकारियों ने बताया कि बच्चों को इन विषयों की जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है, ताकि किसी भी तरह के उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में वे स्वयं की रक्षा कर सकें और समय रहते परिजनों या पुलिस से संपर्क कर सकें। विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस टीम का स्वागत करते हुए ऐसे कार्यक्रमों की सराहना की।












