📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

14 दिसंबर की महारैली को सफल बनाने की तैयारियों पर हुई चर्चा

करनाल। राजेंद्र करनाल | The India Speaks

कांग्रेस पार्टी द्वारा करनाल स्थित मानव सेवा संघ सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पंजाब के अमृतसर लोकसभा सांसद भाई गुरजीत औजला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश की एक ऐसी पार्टी है जिसने समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान और जीने का रास्ता दिया है तथा हमेशा गरीबों के हक की लड़ाई लड़ी है।

औजला ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि “भाजपा ने हमेशा वोटों की चोरी की है और अब इसका मुंहतोड़ जवाब कांग्रेस देगी।” आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस द्वारा आयोजित की जा रही विशाल रैली को लेकर उन्होंने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी और “वोट चोर गद्दी छोड़” का नारा इस रैली को राष्ट्रीय स्तर पर निर्णायक मोड़ देगा।

महारैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान

सांसद औजला ने कहा कि 14 दिसंबर की रैली में लाखों की संख्या में लोग शामिल होंगे और यह साबित करेगी कि जनता भाजपा की “वोट चोरी” वाली राजनीति से अब त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह रैली भाजपा को करारा जवाब देगी।

इस मौके पर कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश वैद, शहरी जिला अध्यक्ष पराग गावा और लीगल सेल जिला प्रधान एस.के. चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के लिए कांग्रेस लगातार प्रयासरत है। पार्टी गरीबों के हक में हमेशा खड़ी रही है, और लोकप्रिय कांग्रेस नेता राहुल गांधी हमेशा न्याय और समानता की लड़ाई लड़ते रहे हैं।

नेताओं ने दावा किया कि 2029 में देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, क्योंकि जनता अब बदलाव चाहती है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।