📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

नगरवासियों, सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

कसरावद, जिला खरगोन। The India Speaks Desk
कसरावद में आज बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी, सामाजिक संगठन और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यक्रम में लोगों ने भावपूर्ण रूप से बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन संघर्ष एवं योगदान को याद किया।


“डॉ. अंबेडकर सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों के सबसे बड़े प्रहरी थे”

सभा में वक्ताओं ने कहा—

“बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा, मानवाधिकार और वंचित समाज के उत्थान के अग्रदूत थे।”

वक्ताओं ने आगे कहा कि अंबेडकर जी ने समाज के शोषित, पीड़ित और वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके आदर्श आज भी समाज में समान अधिकार, भाईचारा और शिक्षा के प्रसार का मार्ग दिखाते हैं।


अंबेडकर समर्थकों का उत्साह रहा उल्लेखनीय

कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान भाव से व्यक्त किया। परिनिर्वाण दिवस का यह आयोजन सामाजिक चेतना और एकता का सशक्त संदेश देते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता:
ब्लॉक संयोजक भारत मुक्ति मोर्चा प्रेम गांगले, आकास कार्यकारी अध्यक्ष उमेश ठाकुर, जयस मीडिया प्रभारी सोमल चौहान, सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत सिंह मंडलोई, आकास ब्लॉक अध्यक्ष पदमसिंह जमरे, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार मोहरे, राज गांगले, अनिल चौहान, निलेश मोर्य, बलाई समाज उपाध्यक्ष गणेश खेड़े, राजेन्द्र चौहान, गणेश भालसे, कान्हा भालसे, एम.आर. हतागले, एस.एस. उपाध्याय, सुखलाल कोचक, राहुल निंगवाल, कृष्णा मंडलोई, देवीसिंह भार्गव, देवेंद्र नय्यर, गौतम सोनाले, देवा राणे, भोला गांगले, गोलू गिरवाल, भूपेन बामने, कैलाश गांगले, गोपाल गावड़े, राहुल ऐक्कल, राहुल खेड़े सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।