📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

विशाल भमोरिया

खरगोन। जिले के जनपद पंचायत कसरावद के ग्राम बोरावा में 20 अप्रैल को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर मीडिया में लगाए गए कथित वसूली के आरोपों का आयोजन समिति ने खंडन किया है। समिति के सदस्य राजेश बागदरे ने प्रेस वार्ता आयोजित कर स्पष्ट किया कि किसी भी जोड़े से 5100 सौ की राशि न तो ली गई है और न ही किसी पर किसी प्रकार का आर्थिक दबाव डाला गया है, उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है, जिसमें समय-समय पर संशोधन होते रहते हैं। जिले में आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रमों में जोड़ों की संख्या सीमित रहती है और पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने के लिए समिति सामाजिक स्तर से सहयोग के साथ आयोजन करती है।राजेश बागदरे ने कहा कि सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों पर समिति के खिलाफ गलत जानकारी फैलाकर आयोजन को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति निराधार आरोप लगाता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दीपक उपाध्याय ने भी समिति का समर्थन करते हुए कहा कि अध्यक्ष सहित पूरी कमेटी ने जरूरतमंद परिवारों की मदद की है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को सम्मानपूर्वक विवाह कराने का अवसर मिलता है और समाज के सहयोग से यह आयोजन सफल बनाया जाएगा।

इनका कहना है

मेरे द्वारा एक बाइट न्यूज में दी थी, जो मेरी भूल या गलतफहमी कह सकते हैं, मैं उसका खंडन करता हूं।
समिति द्वारा 5100 ₹ लिए जा रहे थे वह आर्थिक सहायता के रूप में लिए जा रहे थे, कोई दबाव में नहीं। मैने अपनी मर्जी से सहयोग राशि दी हैं जिससे मुझे कोई दिक्कत नहीं है।

मांगीलाल सावले
सामूहिक विवाह सम्मेलन वर

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।