📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खून के निशान और घसीटने के सुराग से सनसनी, हत्या का केस दर्ज

खंडवा। अनिल चौरसिया| The India Speaks
खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र के गदडियाखेड़ा वनग्राम में 62 वर्षीय आदिवासी बुजुर्ग की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। शनिवार रात खेत से लापता हुए झबरसिंग पिता मलकू का सिर कटा शव जंगल में बरामद हुआ। खेत की टपरी पर खून बिखरा मिला और घसीटने के स्पष्ट निशान दिखाई दिए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

परिजनों के अनुसार रविवार को बेटा झामसिंग जब खेत पर भोजन लेकर पहुंचा तो पिता वहां नहीं मिले। टपरी पर खून फैला था और जमीन पर घसीटने के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। आशंका के चलते खालवा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

डॉग स्क्वॉड ने जंगल में ढूंढा धड़

थाना प्रभारी जगदीश सिंदिया पुलिस टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 3 किलोमीटर दूर घने जंगल में डॉग स्क्वॉड ने पत्तों के ढेर के नीचे छिपा शव का धड़ बरामद किया। मृतक का सिर अब तक गायब है, जिसकी तलाश जारी है।
परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
“प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।”
— जगदीश सिंदिया, थाना प्रभारी खालवा

वन्यजीव हमले की आशंका भी खंगाली गई

खून और घसीटने के निशानों को देखते हुए वन्यजीव हमले की आशंका भी जताई गई। सरमेश्वर वनपरिक्षेत्र अधिकारी मनीष पांडे के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने करीब 2 किलोमीटर तक जंगल की सघन तलाशी ली, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। पुलिस और वन विभाग संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुटे हैं।

निर्मम हत्या की घटना के बाद गदडियाखेड़ा वनग्राम में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।