📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

पंचों ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, वित्तीय गबन, धमकी और लापरवाही के आरोप

बड़वाह। The India Speaks Desk

खरगोन जिले के बड़वाह जनपद की ग्राम पंचायत लोंदी बी में सरपंच अर्जुन कौशल की कार्यशैली ने पंचों और ग्रामीणों का सब्र खत्म कर दिया है। पंचायत के पंचों ने अनुविभागीय अधिकारी बड़वाह के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव पेश किया।
पंचों ने सरपंच पर वित्तीय गबन, पंचायत बैठकों की अनदेखी, पंचों और ग्रामीणों को डराने-धमकाने, और महिला पटवारी के साथ अभद्र व्यवहार करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, सरपंच के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें दर्ज हैं। पंचों का आरोप है कि सरपंच ने महिला पटवारी के साथ अभद्र व्यवहार किया, और इस पर बड़वाह थाने में FIR दर्ज की गई। FIR में यह भी कहा गया है कि सरपंच ने दो पटवारियों को बंधक बनाकर धमकी दी, जिसके बाद पंचायत के विकास कार्य ठप्प हो गए।

पंचों ने यह भी कहा कि 15वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि का फर्जी बिल बनाकर गबन किया गया, मासिक पंचायत बैठक आयोजित नहीं की गई, और पंचों का भत्ता भी नहीं दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ नहीं मिला।

पंचों ने ग्राम स्वराज्य अधिनियम 1993 की धारा 21(3), 28(1),(2),(3) और 35(3) का हवाला देते हुए सरपंच को पद से हटाने की मांग की है। पंचों का कहना है कि सरपंच के इस रवैये से पंचायत की कार्यप्रणाली पूरी तरह प्रभावित हुई है।
प्रस्ताव पर पंचायत के 1/3 पंचों के हस्ताक्षर मौजूद हैं, जो इसे कानूनी रूप से मान्य बनाते हैं।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।