📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन में जनजातीय गौरव दिवस पर क्रांतिसूर्य टंट्या मामा की प्रतिमा का हुआ अनावरण

खरगोन। The India Speaks Desk
जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार 15 नवंबर को खरगोन शहर के बिस्टान नाका तिराहे पर क्रांतिसूर्य टंट्या मामा की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। नगरपालिका द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

विधायक बोले — टंट्या मामा का संघर्ष नई पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार ने अपने वक्तव्य में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही है। इसी कड़ी में खरगोन शहर में टंट्या मामा की प्रतिमा स्थापना कर समाज के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और क्रांतिकारक की स्मृति को नमन किया गया है।
उन्होंने घोषणा की—

“आज से बिस्टान नाका तिराहे को टंट्या मामा चौराहा के नाम से जाना जाएगा।”

मुख्य वक्ता जनजातीय प्रांत प्रमुख संघ श्री कैलाश ने भगवान बिरसा मुंडा एवं टंट्या मामा के जीवन, संघर्ष, शौर्य और जनसेवा पर विस्तृत प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में निम्न विशिष्ट अतिथि एवं अधिकारी उपस्थित रहे—
नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी, कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल, नपा उपाध्यक्ष श्री भोलू कर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बापूसिंह परिहार, एसडीएम श्री वीरेंद्र कुमार कटारे, एसडीओपी श्री रोहित लखारे, नपा सीएमओ सुश्री कमला कोल, थाना प्रभारी बी.एल. मंडलोई, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।