📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

कसरावद (खरगोन)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की खरगोन जिला इकाई की सक्रियता के चलते कसरावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोनखेड़ी में बलाई समाज की शमशान भूमि पर किया गया अवैध कब्जा कल, गुरुवार 16 अक्टूबर 2025 को हटा दिया गया है। इस कार्रवाई से स्थानीय बलाई समाज के लोगों ने राहत की साँस ली है और बसपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।

​कुछ माह पहले सोनखेड़ी के ग्रामीणों ने बसपा के मुख्य जिला प्रभारी और पूर्व कसरावद विधायक प्रत्याशी माननीय नरेंद्र कंचोले को सूचित किया था कि भू-माफियाओं ने बलाई समाज की शमशान भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए, बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई ने तुरंत हस्तक्षेप किया। पार्टी के नेताओं ने शमशान भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर कसरावद के एसडीएम महोदय को एक ज्ञापन सौंपा था।

सीमांकन कराकर भूमि वापस दिलाई

​बसपा जिला इकाई के निरंतर प्रयास और दबाव के परिणामस्वरूप, प्रशासन ने कल 16 अक्टूबर 2025 को उक्त भूमि से अवैध कब्जा हटा दिया। इसके साथ ही, पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पटवारी द्वारा बलाई समाज के लोगों को साथ लेकर शमशान भूमि का विधिवत सीमांकन भी कराया गया।

​इस मौके पर बसपा के मुख्य जिला प्रभारी नरेंद्र कंचोले जी के साथ, कसरावद विधानसभा प्रभारी प्रभु गंगारेकर, खरगोन विधानसभा प्रभारी कैलाश बिलवे, कसरावद विधानसभा महासचिव नरेंद्र खांडेकर, परमानंद गंगारेकर, रामेश्वर वर्मा, अरूण शावनेर, राकेश शावनेर, मागिलाल भालसे (सोनखेड़ी) और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

​बसपा नेताओं ने इस दौरान समाज को भरोसा दिलाया कि पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और गरीबों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।