📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

नव वर्ष पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं, पारदर्शिता के साथ कार्य करने पर जोर

खरगोन। The India Speaks Desk

जिला शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार कानुड़े की अध्यक्षता में 01 जनवरी 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यालयीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। नव वर्ष के अवसर पर आयोजित इस बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कार्य के प्रति अधिक तत्परता और जिम्मेदारी के साथ दायित्व निर्वहन करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री कानुड़े ने सीएम हेल्पलाइन, जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों, टीएल (टाइम लिमिट) से जुड़े लंबित प्रकरणों की शाखावार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

छात्रवृत्ति, योजनाएं और पेंशन प्रकरणों पर चर्चा

समीक्षा बैठक में छात्रवृत्ति वितरण, विभिन्न विभागीय योजनाओं, पेंशन प्रकरणों तथा विधि से संबंधित कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़े सभी मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ किए जाएं।

इस अवसर पर सहायक संचालक सुश्री सोनालिका आचाले, योजना अधिकारी श्री चंदर सिंह मंडलोई सहित कार्यालय के विभिन्न शाखा प्रभारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।